खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहर को सुंदर, स्वच्छ और विकसित बनाने के संकल्प के साथ महापौर संजय पाण्डे ने नगर पालिक निगम के आगामी बजट 2025-26 के लिए नागरिकों से सीधे सुझाव आमंत्रित किए हैं। निगम के आगामी बजट 2025-26 की तैयारी में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जगदलपुर महापौर संजय पाण्डे ने सभी नागरिकों से सुझाव भेजने की अपील की है।
महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि शहर के विकास में हर नागरिक की भूमिका अहम है। नागरिकों के सुझावों के आधार पर शहर की जरूरतों के अनुसार योजनाएं बनायी जाएंगी। नगर निगम जगदलपुर की योजनाओं में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना हमारा उद्देश्य है। हम चाहते हैं कि शहर के हर नागरिक की आवाज बजट में शामिल हो, ताकि क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप विकास की योजनाएं तैयार की जा सकें।
इसके लिए नगर निगम ने व्हाट्सएप नंबर 9131409359 और एक विशेष क्यूआर कोड जारी किया है। नागरिक अपने सुझाव 9 अप्रैल 2025, शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं। महापौर ने अपील की है कि स्वच्छता, आधारभूत संरचना, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, रोशनी, हरियाली, पार्क और अन्य विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अपने विचार व बहुमूल्य सुझाव अवश्य साझा करें।
महापौर संजय पाण्डे का कहना है कि नागरिकों के सक्रिय सहयोग से बजट 2025-26 जन आकांक्षाओं को पूरा करेगा और जगदलपुर न सिर्फ छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश में एक आदर्श नगर के रूप में उभरेगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

