खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सल्फीपदर गांव के लोगों ने जंगल संरक्षण की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए गांव के 72 परिवारों ने पिछले 7 सालों से 100 एकड़ जंगल की सुरक्षा का बीड़ा उठाया है। इन ग्रामीणों की जंगल बचाने की मुहिम को देखते हुए प्रशासन भी अब उनकी मदद कर रहा है। गाैरतलब है कि सल्फीपदर गांव के ग्रामीणाें के जब वन विभाग से जंगल की सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं मिली, तो ग्रामीण 3 दिन तक राजधानी में रुककर तत्कालीन राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलने का प्रयास करते रहे। ग्रामीणों के इस जज्बे को देखकर तत्कालीन राज्यपाल अनुसुइया उइके स्वयं उनके गांव पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों के जंगल प्रेम से प्रभावित होकर पूरे गांव को गोद लेने की घोषणा की थी।
उद्यान विभाग के अधिकारी लोकेश्वर प्रसाद के अनुसार, यह गांव पूरे प्रदेश के लिए एक दृष्टांत बन गया है। यहां के पुरुष, महिलाएं और बच्चे बिना किसी स्वार्थ के जंगल की रक्षा कर रहे हैं। प्रशासन अब इन्हीं जंगलों से ग्रामीणों की आमदनी बढ़ाने की योजना बना रहा है। सल्फीपदर के लोगों ने जंगल संरक्षण के साथ-साथ आजीविका का भी बेहतर मॉडल तैयार किया है। साल के पेड़ों पर काली मिर्च की खेती शुरू की गई है। यह पहल ग्रामीणों के आर्थिक विकास में मददगार साबित होगी। इस तरह सल्फीपदर के लोगों ने जंगल संरक्षण के साथ-साथ आजीविका का भी बेहतर मॉडल तैयार किया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

