खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मौसम साफ होते ही छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है, जबकि बिलासपुर ने इस साल अप्रैल की शुरुआत में ही 41 डिग्री का रिकॉर्ड बना डाला। इसके विपरीत, अंबिकापुर 37.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में और इजाफा होगा। इसके बाद 8 अप्रैल से दक्षिण छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की वर्षा हो सकती है।
गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को खान-पान में सावधानी बरतने और दोपहर के समय घर या ऑफिस में ही रहने की सलाह दी है। यदि बहुत ज़रूरी हो तो सिर को ढंककर और मुंह बांधकर बाहर निकलने की हिदायत दी गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह सबसे ज्यादा गर्म रहेगा। इस दौरान हीटवेव की स्थिति बनने की आशंका है। दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रह सकता है। कुछ स्थानों पर तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। रात के समय भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।
बस्तर (Bastar) संभाग में 7 से 10 अप्रैल तक मौसम बदलेगा। इस दौरान हल्की बारिश, अंधड़ और बादल गरजने की संभावना है।
• 7 अप्रैल: बस्तर, दंतेवाड़, सुकमा और बीजापुर में कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
• 8-9 अप्रैल: कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर समेत उपरोक्त सभी जिलों में बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

