खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण देव श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर आज रविवार काे हल्बा कचोरा पहुंचकर माता मंदिर में कुंवारी पूजन में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। चैत्र नवरात्र एवं श्रीरामनवमी के पावन अवसर की प्रदेश वासियों एवं बस्तर वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं हल्बा कचोरा पंचायत में पुलिया, सडक, नाली निर्माण के लिए 12.73 लाख एवं हल्बा कचोरा में विभिन्न स्थानों में सीसी. सडक निर्माण लागत 12 लाख रूपए की राशि कुल 24.73 लाख का भूमिपूजन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य होंगे। वहीं हल्बा कचोरा गंगादई माता गुड़ी में शेड व बाउंड्री वॉल की मांग पर विधायक किरण देव ने जनमानस के मांग को पूरा करते हुए गंगादई माता गुड़ी में शेड व बाउंड्रीवाल का जल्द निमार्ण करने की घोषणा किया।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, जनपद सदस्य श्रीमति शर्मा, सरपंच जयमनी कश्यप, मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप देवांगन, राजेश शर्मा, हरि साहू, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, राधे पदे्, रूपेश समरथ व अन्य जनप्रतिनिधि व जनमानस माैजूद थे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

