खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा के तहत लाभ दिलाने के उद्देश्य से बेमेतरा जिले में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों का शत-प्रतिशत वय वंदना कार्ड बनाए जाने हेतु विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है।
जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 34,076 के विरुद्ध अब तक 16,951 हितग्राहियों का वय वंदना कार्ड बनाया जा चुका है। शेष बचे 17,125 हितग्राहियों के कार्ड बनाए जाने हेतु 7 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 तक 3 दिवसीय महाअभियान आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, खंड चिकित्सा अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइज़र सहित संबंधित विभागों को बैठक लेकर विशेष योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने महाअभियान के दौरान शिविर और डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से हितग्राहियों तक पहुँचा जाएगा। इसमें VLE (कॉमन सर्विस सेंटर), ग्राम सचिव, रोजगार सहायक, स्वास्थ्य केन्द्रों के ऑपरेटर, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला समूह, बैंक सखी एवं विकासखंड स्तर के अन्य कर्मचारियों की सहायता ली जाएगी।
सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संलग्न प्रारूप के अनुसार नामवार ड्यूटी लगाकर सतत निगरानी एवं समीक्षा सुनिश्चित करें, ताकि जिले में शेष सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों को वय वंदना योजना का लाभ समय पर प्रदान किया जा सके।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

