खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर बुलाने और चाचा के साथ मिलकर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की दोस्ती देवरीखुर्द सतबहनिया मंदिर के पास रहने वाले राजऋषि सिंह से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।
शादी का वादा कर विश्वास जीतने के बाद 1 अप्रैल को उसने युवती को अपने चाचा सुरेंद्र कुमार सिंह के घर, नहरपारा सफेद खदान बुलाया। युवती प्रेमी की बातों में आकर वहां पहुंची, जहां पहले युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान घर में मौजूद उसका चाचा भी दरिंदगी पर उतर आया। दोनों ने मिलकर युवती को बंधक बना लिया, डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के साथ गैंगरेप किया गया।
किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर युवती ने पुलिस से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। मामला गंभीर होते ही पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया न्याययिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

