खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रात 9:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान, शाह बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे और दंतेवाड़ा में माता दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। इसके अलावा, नक्सल उन्मूलन और पुनर्वास नीति की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे।
नक्सल मुद्दे को लेकर गृह मंत्री शाह का दौरा अहम
बता दें, राज्य गठन के बाद से पहली बार छत्तीसगढ़ में नक्सली दबाव में हैं। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बुलंद हौसले वाली कार्रवाइयों ने नक्सलियों को घुटनों पर ला दिया है। इसी बीच, माओवादियों की ओर से शांति वार्ता का प्रस्ताव आया है। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा नक्सल मुद्दे पर एक अहम मोड़ साबित हो सकती है। शाह ने पिछले कुछ महीनों में लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा किया और नक्सलियों के खिलाफ अभियान की समीक्षा की है। उन्होंने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।
शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम:
रात 9:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन
होटल मेफेयर रिसॉर्ट में रात्रि विश्राम
कल सुबह 10:30 बजे जगदलपुर रवाना
दंतेवाड़ा में माता दंतेश्वरी के दर्शन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात
दोपहर 12:30 बजे बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे
शाम 4:15 बजे जगदलपुर से रायपुर लौटेंगे
शाम 6 बजे से 8 बजे तक विभागीय समीक्षा बैठक
रात 11 बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

