खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधा किशन अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने अपने कोर्ट हाल में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के सभी न्यायमूर्ति उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 26 मार्च 2025 को इन नियुक्तियों को एक वर्ष की अतिरिक्त अवधि के लिए अधिसूचित किया गया था। शपथ ग्रहण समारोह में महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता, रजिस्ट्री, ज्युडिशियल एकेडमी, विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

