खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवातीय दबाव के चलते मौसम ने करवट ली है। बीते दिन प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर बारिश हुई। इससे दिन की चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली। आज भी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानकों के अनुसार, दक्षिणी छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक बने चक्रवातीय दबाव के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इस प्रभाव से प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक मौसम ठंडा होगा। आज और कल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के चलते आगामी 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है, जिसके बाद तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है।
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39.0°C राजनांदगांव में रहा, जबकि सबसे कम तापमान 20.0°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। बारिश के मुख्य आंकड़ों में भैरमगढ़ में 3 सेमी और माकड़ी में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई है।
बीते दिन राजधानी में दिन का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और मौसम में ठंडा है। मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर शहर में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 25°C रहने की संभावना है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

