खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन आज दिल्ली में छत्तीसगढ़ और पंजाब समेत अन्य राज्यों के ग्राउंड रिपार्ट लेंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की बैठक आज दोपहर 3 बजे होगी, जिसमें बैठक में PCC प्रभारी सचिन पायलट, दीपक बैज के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी शामिल होंगे।
इस बैठक में जिला अध्यक्षों को बूथ और जिले स्तर की रिपोर्ट AICC को सौंपनी होगी। संगठन में संतुलन बनाए रखने और ग्राउंड लेवल पर पकड़ मजबूत करने को लेकर रणनीति बनेगी। साथ ही चुनाव परिणामों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा होगी।
PCC चीफ दीपक बैज ने दिल्ली में सचिन पायलट से मुलाकात की, जिसमें संगठन विस्तार और जिला अध्यक्षों की दूसरी लिस्ट पर चर्चा हुई। लगभग डेढ़ दर्जन जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर मंत्रणा की गई। जल्द ही कांग्रेस जिला अध्यक्षों की दूसरी सूची जारी होने की संभावना है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

