खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नक्सलग्रस्त मंडला जिले में कान्हा किसली नेशनल पार्क के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो ईनामी महिला नक्सली को मार गिराया। मुठभेड़ सुबह 7 बजे की है। कान्हा नेशनल पार्क के सरही इलाके के भीरवानी गांव के पास आज सुबह मुठभेड़ हुई। नक्सल मोर्चे में तैनात हॉकफोर्स के जवानों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली को ढेर कर दिया। मारी गई महिला नक्सलियों की शिनाख्ती ममता और प्रमिला के रूप में हुई है। बालाघाट रेंज आईजी संजय कुमार ने नक्सल मुठभेड़ की पुष्टि की है। उनका कहना है कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंडला जिले के बिछिया पुलिस अनुभाग के सरही इलाके के जंगल में नक्सलियों के साथ हॉकफोर्स का उस वक्त आमना-सामना हो गया, जब जवान गश्त कर रहे थे और नक्सली गश्ती दल पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 14-14 लाख की ईनामी महिला नक्सली ममता और प्रमिला को जवानों ने मार गिराया। बताया जा रहा है कि मारी गई महिला नक्सली ममता हार्डकोर नक्सली राकेश ओड़ी की पत्नी है। वह आधुनिक हथियार से लैस थी। पुलिस रिकार्ड में ममता और प्रमिला के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। मुठभेड़ स्थल से फोर्स ने अत्याधुनिक हथियार एसएलआर और सिंगल शॉट का एक गन भी बरामद किया है। नक्सल मोर्चे में बालाघाट रेंज में लगातार नक्सली मारे जा रहे हैं।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

