खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले में BJP नेता समेत 20-25 लोगों ने मिलकर एक कोयला कारोबारी को मौत के घाट उतार दिया था। घटना के 4 दिन बाद पार्टी ने हत्याकांड में संलिप्तता दो पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने प्रेस क्लब में इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगे यदि किसी और की भूमिका सामने आती है, तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया है। बता दें कि 29 मार्च को कोयला ट्रांसपोर्टिंग को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद खूनी झड़प हो गई थी। जिसमें पाली ब्लॉक का भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, उसके भाई और भांजा सभी आरोपियों ने मिलकर रोहित जायसवाल (36) को धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी थी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

