खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महादेव सट्टेबाजी में उन पर FIR होने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है, पूर्व सीएम ने कहा, भारत सरकार और CBI को बताना चाहिए:
1. ऑनलाइन बैटिंग देश में कानूनी है या गैर कानूनी?
यदि कानूनी है तो “प्रोटेक्शन मनी” का सवाल कहाँ से?
2. यदि गैर कानूनी है तो “महादेव एप” पूरे देश और छत्तीसगढ़ में चल कैसे रहा है?
आगे बघेल ने लिखा, यदि शुभम सोनी के आरोप पर मुझ पर FIR हो सकती है तो मैं भी आरोप लगा रहा हूँ कि मोदी-शाह-विष्णुदेव साय के संरक्षण में “महादेव एप” चल रहा है। क्या CBI इस पर जाँच और कार्रवाई करेगी? सारी रचना इस प्रकार रची जा रही है कि भूपेश बघेल को गिरफ़्तार किया जा सके। भूपेश बघेल न पहले डरा था, न अब डरेगा। मैंने पहले भी गिरफ़्तारी दी थी। हम भागने वालों में से नहीं हैं। सत्य के मार्ग पर चल रहे थे और आगे भी चलते रहेंगे। सात साल पुराने केस में, जिसमें मैंने गिरफ़्तारी तक दी थी। जब उस केस में कोर्ट ने मुझे CBI के आरोपों से डिस्चार्ज कर दिया तो अब नया खेल शुरू किया गया है। पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनना और पंजाब का प्रभारी बनना, इन लोगों को खटक रहा है। लेकिन हम डरने और झुकने वालों में से नहीं हैं.“सत्यमेव जयते”

