खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के फरसगांव-बोरगांव में पशुधन विकास विभाग के डॉक्टरों ने हर्नियोप्लास्टी के माध्यम से यह सर्जरी कर एक गाय के पेट की हर्निया का सफल ऑपरेशन किया है। पशु मालिक राखल राव की गाय पिछले एक महीने से पेट में सूजन की समस्या से परेशान थी। गाय को भोजन करने में कठिनाई हो रही थी और वह कमजोर हो रही थी। जांच में पता चला कि पेट की मांसपेशियां फटने से हर्निया हो गया था।
जिला उपसंचालक के निर्देश पर पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. ढालेश्वरी ने सर्जरी का नेतृत्व किया। डॉ. कृष्ण कोर्राम और डॉ. अनिल ने भी ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. ढालेश्वरी ने बताया कि वेंट्रल हर्निया पेट की दीवार के कमजोर होने या फटने से होता है। इससे पेट के अंग बाहर की ओर उभर आते हैं। यह चोट, बार-बार गर्भधारण, मुश्किल प्रसव या भारी वजन उठाने से हो सकता है। डॉक्टरों ने पशुपालकों को सलाह दी है कि गर्भवती गायों को पर्याप्त पोषण दें। साथ ही प्रसव के दौरान विशेष ध्यान रखें। किसी भी चोट की स्थिति में तुरंत पशु चिकित्सालय में संपर्क करें।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

