खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में एक 3 माह की मासूम बच्ची की आंगनबाड़ी में लगाए गए टीके के डबल डोज लगाने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को 3 माह का टीका पहले लगाया गया फिर 9 माह की दूसरी बच्ची के लिए तैयार किया गया टीका भी लगा दिया गया। इस घटना ने टीकाकरण प्रक्रिया की निगरानी और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विदित हाे कि बच्ची को वैक्सीन 25 मार्च को लगाई गई थी, 31 मार्च को इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। परिजनाें ने आज मासूम बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों ने मासूम बच्ची काे टीके के डबल डोज लगाने पर जब नर्स से सवाल जवाब किए तो नर्स ने इस पर कुछ नहीं होने की बात कही। लेकिन टीके के डबल डोज लगाने के कुछ ही देर बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत भानुप्रतापपुर के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद सिरप देकर घर भेज दिया गया। इसके बाद बच्ची की तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लगी, तेज बुखार और पेट फूलने की समस्या होने लगी। इसके बाद उसे धमतरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। धमतरी अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मासूम बच्ची के शरीर में इन्फेक्शन की जानकारी दी और स्थिति गंभीर बताते हुए इलाज शुरू कर दिया, इलाज के दौरान 31 मार्च को मासूम बच्ची की मौत हो गई। मासूम बच्ची की मौत के बाद परिजन भानुप्रतापपुर थाने पहुंचे और लापरवाही की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और पंचनामा तैयार किया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने एसडीएम भानुप्रतापपुर से भी शिकायत की, जिसके बाद प्रशासन ने जांच के लिए एक टीम गठित की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

