खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्राप्त समाचारों के अनुसार महासमुंद जिले के पिथौरा जनपद के ग्राम अठारहगुड़ी निवासी डॉ. भोमेश कुमार यादव जो पन्नालाल शांतिबाई मल्टीस्पेशिलिटी ई-क्लिनिक का संचालक है और वहीं पन्नालाल शान्तिबाई पैरामेडिकल कॉलेज का संचालन करता है, के द्वारा बेरोजगार युवाओं को डाक्टरी का लाइसेंस दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूला जा रहा है। इसी सिलसिले में खबर वर्ल्ड न्यूज सर्विस के छत्तीसगढ़ संवाददाता डिगंबर प्रसाद तिवारी को पीड़ित धरम दास लहरे, ग्राम पचरी, तहसील व जिला महासमुंद ने बताया कि भोमेश कुमार यादव नें चाली हजार रूपये लेकर मुझे (C. M. S. Ed) का डिप्लोमा दिया है और कहा है कि इसी डिप्लोमा के आधार पर अपने क्लिनिक का संचालन करो।
उस डिप्लोमा के संबंध में जब संवाददाता डिगंबर प्रसाद तिवारी ने महासमुंद जिले के स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया तो पता चला कि इस कोर्स का कोई अस्तित्व छत्तीसगढ़ में नहीं है और चिकित्सकीय कार्य के लिए कोई वैधता नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त इस जानकारी के बारे में जब भोमेश कुमार यादव से फोन पर बात हुआ तो यादव ने स्वयं बताया कि इस कोर्स का मान्यता सुप्रीम कोर्ट से है। छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में नहीं। यदि कोई डिग्रीधारी के उपर कुछ कार्यवाही होता है तो हम उसे मैनेज करते हैं और डॉ. एस.के. शर्मा (P. C. M. A) के माध्यम से रोकथाम करते है। यादव ने आगे यह भी बताया कि मैने कालेज और अस्पताल दोनों बंद कर दिया है।
ऐसे में धरमदास लहरे अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है और डॉ. भोमेश कुमार यादव के उपर कानूनी कार्यवाही करना चाहता है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

