खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन इलाके की लुटेरी दुल्हन और उसकी मां को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पूजा उर्फ गीतांजली देवांगन ने पहले ही पांच शादियां की थीं और खुद को अविवाहित बताकर छठी शादी की तैयारी कर रही थी। लेकिन मां-बेटी की धोखाधड़ी का खुलासा होते ही पुलिस ने धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जांच के दौरान पता चला कि पूजा देवांगन ने 2015 से 2023 के बीच उमेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन और लोकनाथ देवांगन सहित अन्य लोगों से शादी की थी। शादी के बाद वह विवाद खड़ा कर गहने, नकदी और शादी के सभी दस्तावेज लेकर घर से फरार हो जाती थी। बातचीत करने पर वह दहेज प्रताड़ना का झूठा आरोप लगाने की धमकी देती थी।
बताया जा रहा है कि, आरोपी मां-बेटी मूल रूप से आरंग की रहने वाली हैं। वे एक सामाजिक ग्रुप में शादी के लिए बायोडाटा भेजती थीं और फिर अपने जाल में फंसाकर शादी करती थीं। शादी के बाद दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर पैसे ऐंठने का काम करती थीं। इस पूरे षड्यंत्र में पूजा की मां गायत्री देवांगन भी बराबर की भागीदार थी।
Trending
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

