नई दिल्ली। 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही आम बजट की घोषणाएं भी आज से लागू हो जाएंगी। इस वित्त वर्ष से कई महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं, जो करदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और उपभोक्ताओं पर सीधा असर डालेंगे।
आयकर व्यवस्था में बड़ा बदलाव: सबसे बड़ा बदलाव आयकर व्यवस्था में हुआ है। नई कर व्यवस्था लागू होने के साथ ही अब 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। वेतनभोगियों के लिए यह सीमा 75 हजार रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ 12।75 लाख रुपये हो जाएगी।
1 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल
नए वित्तीय वर्ष से छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत में 1 रुपये प्रति लीटर की कमी हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बजट में पेट्रोल के दामों में यह राहत देने की घोषणा की थी, जो आज से लागू हो गई है। रायपुर में अब पेट्रोल की कीमत करीब 100.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
शराब की नई दरें लागू:
छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए एक राहत भरी खबर है। 1 अप्रैल से शराब की नई दरें लागू हो गई हैं, जिसके तहत शराब की कीमतों में औसतन 40 रुपये तक की कमी आएगी। इस नई आबकारी नीति के तहत 1000 रुपये की बोतल पर 4% तक की छूट मिलेगी।
आइए जानते हैं इस वित्त वर्ष में होने वाले अन्य अहम बदलावों के बारे में…
■ नई कर व्यवस्था के तहत स्लैब: अब यदि आय 12 लाख रुपये से अधिक हो, तो 4-8 लाख तक की आय पर 5 फीसदी, 8-12 लाख तक पर 10 फीसदी, 12-16 लाख तक पर 15 फीसदी, और 20 से 24 लाख तक की आय पर 25 फीसदी कर लगेगा।
■ किराये की आय पर टीडीएस छूट: अब सालाना 6 लाख रुपये तक की किराये की आय पर कोई टीडीएस नहीं लगेगा। पहले यह सीमा 2.4 लाख रुपये थी।
■ वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज पर राहत: वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी से मिलने वाले ब्याज की सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है।
■ विदेश में पढ़ाई के लिए कर छूट: विदेश में पढ़ाई के लिए 10 लाख रुपये तक भेजने पर अब कोई कर नहीं लगेगा।
इसके अलावा, अपडेटेड टैक्स रिटर्न भरने के लिए अब 24 महीने के बजाय 48 महीने का समय मिलेगा।
अन्य बदलाव:
बैंक खातों में न्यूनतम जमा राशि
यूपीआई से मोबाइल लिंक्ड म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों के लिए केवाईसी अनिवार्य
इन बदलावों से करदाताओं और उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी और जीवन में नई सुविधा प्राप्त होगी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

