खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के उसूर थानाक्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से एक निर्दोष ग्रामीण महिला की मौत हो गई है। सोढ़ीपारा, उसूर निवासी सुशीला सोढ़ी (40 वर्ष), पत्नी स्व. पापैया सोढ़ी, अपने गांव से लगभग 5 किलोमीटर पश्चिम में स्थित बोत्तामरका की पहाड़ी में महुआ बीनने गई थीं।
इसी दौरान प्रेशर आईईडी में पैर पड़ने से विस्फोट हो गया, जिससे उनकी बाईं टांग पूरी तरह चकनाचूर हो गई। विस्फोट की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल सुशीला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसूर पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
गाैरतलब है कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जंगलों में प्रेसर आईईडी बम लगाए जाते हैं, लेकिन इनका शिकार बेखबर ग्रामीण और निरीह पशु भी बन जाते हैं। वर्ष 2004 से अब तक नक्सलियाें द्वारा लगाये गये प्रेसर विस्फोटों बीजापुर जिले में 7 निर्दोष ग्रामीणों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

