खबर वर्ल्ड न्यूज-आरंग। महानदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को ग्राम कागदेही में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायत पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस कार्यवाही के तहत आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व विभाग और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने 1 चैन माउंटेन मशीन और 3 हाइवा वाहनों को जब्त कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कागदेही में अवैध तरीके से रेत का परिवहन करने के लिए रैम बना कर महासमुंद जिले से रेत की अवैध निकासी की जा रही थी। इस शिकायत के आधार पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार गजानंद सिदार, खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा, वीरेंद्र बेलचंदन, जितेंद्र केशरवानी, जितेंद्र वर्मा, लुकेश वर्मा, और छबि साहू ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

