खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। अंबिकापुर जिले में तारपीन तेल पीने से 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। यह मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर का है।
जानकारी के मुताबिक, खेलने के दौरान मासूम बच्ची वंशिका चक्रधारी ने तारपीन तेल पी ली थी। उन्हें सीएचसी सीतापुर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाके दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम का पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 05 वर्षीय मासूम ग्राम राजापुर निवासी अर्जुन चक्रधारी की मासूम बेटी बताई जा रही है।
इस घटना की पुष्टि करते हुए सीएचसी सीतापुर के जांच अधिकारी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नीरज कुशवाहा ने बताया कि फिलहाल सीतापुर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
Trending
- शिक्षा मंत्री की बैठक के बाद TET को लेकर शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, विभागीय परीक्षा कराने पर सरकार की सहमति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- तेंदूपत्ता के 46 लॉट की बिक्री के लिए 18 खरीदार नियुक्त, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिए पारदर्शिता के निर्देश
- जातिगत जनगणना पर संतोष पांडे का राहुल गांधी पर हमला, बोले- पहले बताएं किस जाति से हैं
- अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला: विक्रांत भूरिया को MP में पहचान बनाने की दी नसीहत, बोले- कांग्रेस का मतिभ्रम ही उसके विनाश का कारण
- रायपुर एयरपोर्ट पर निजीकरण की तैयारी, 50 साल की PPP कंसेशन पर जाएगा संचालन
- त्योहारी सीजन से पहले महंगाई की मार, शक्कर-गुड़ से लेकर व्रत की सामग्री तक बढ़े दाम
- छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से सभी बिजली कनेक्शनों की eKYC, आधार से होगा सत्यापन; नाम में अंतर तो पहले कराना होगा सुधार

