खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिला के ग्राम चौरा में आयोजित भोरमदेव महोत्सव के समापन दिवस पर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और पद्मश्री से सम्मानित अनुज शर्मा जी (विधायक धरसींवा) की शानदार संगीत एवं भजनों की प्रस्तुति देखने को मिली। उनकी सुरीली आवाज़ और संगीतमय अंदाज़ ने पूरे कबीरधाम जिला को मंत्रमुग्ध कर दिया। शर्मा के आरुग हे कलशा दाई गीत मे झूम उठा भोरमदेव।
विगत तीस वर्षों से आयोजित हो रहा यह महोत्सव भोरमदेव मंदिर के ऐतिहासिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखने के लिए सार्थक सिद्ध हो रहा है। इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कला और परंपराओं का प्रदर्शन हमारे छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करता है।
इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेशवासियों को न केवल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को देखने और अनुभव करने का मौका मिलता है, बल्कि यह आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।
महोत्सव में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे , कबीरधाम जिला भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भक्तगण उपस्थित रहे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

