खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पेयजल समस्या समाधान हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही टोलफ्री नम्बर जारी किया गया है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता और उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरूण साव की उपस्थिति में आयोजित बैठक में ग्रीष्मकाल के दौरान प्रदेश में पेयजल प्रदाय की सुदृढ़ व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के परिपालन में बस्तर संभाग के सभी जिलों में हैंडपंपों का सुधार अभियान चलाया जा रहा है। आवश्यक होने पर हैंडपंपों में राइजर पाइप बढ़ाने व बदलने का कार्य भी किया जा रहा है।
मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बस्तर परिक्षेत्र जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार हेण्डपम्पों के समुचित संधारण के लिए पर्याप्त मात्रा में स्पेयर पार्टस एवं राइजर पाइप की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। वहीं सभी जिलों में विशेष संधारण वाहन भी चलाए जा रहे हैं। बस्तर संभाग में संचालित सोलर आधारित पेयजल योजनाओं का भी क्रेडा के माध्यम से रख-रखाव सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही खण्ड और उपखण्ड एवं विकासखण्ड स्तर पर पेयजल व्यवस्था हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में पेयजल समस्या से संबंधित शिकायत हेतु टोलफ्री नम्बर 1800-233-0008 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और ग्राम पंचायतों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर दीवार लेखन किया गया है। उक्त टोलफ्री नंबर में आम जनता से प्राप्त होने वाले समस्याओं एवं शिकायतों का संवेदनशीलता से त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

