खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में जन्म-मृत्यु पंजीयन की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन (संशोधित) अधिनियम 2023 के तहत अब पंजीयन के बाद डिजिटल प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। इस प्रक्रिया के तहत जिस स्थान पर जन्म या मृत्यु की घटना घटित हुई है, उसी स्थान के रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) द्वारा पंजीयन किया जाएगा और आवेदकों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
जिले के सभी शासकीय अस्पतालों के प्रभारी, नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों के सीएमओ, और ग्राम पंचायतों के सचिव को रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी परेशानी से बचने के लिए 21 दिनों के भीतर निःशुल्क पंजीयन करवाएं। इसके लिए उन्हें केवल अधिकृत रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) कार्यालय से संपर्क करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक सांख्यिकी अधिकारी मुकुल सोनी से संपर्क किया जा सकता है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

