खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में थाना जगरगुण्डा क्षेत्रांतर्गत आश्रमपारा के आगे सिंगाराम रोड टी-पाईण्ट के पास 300-400 की संख्या में वर्दीधारी/सादे वेषभूषा हथियारबंद नक्सली द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने व हथियार लूटने की नीयत से हथियारों फायरिंग किया गया जिसमें डीआरजी के 3 जवान शहीद हो गये घटना के संबंध में थाना जगरगुण्डा में अपराध 02/23 धारा 147, 148, 149, 307, 396, 120 (बी) 25, 27, आर्म्स एक्ट, 3, 4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 38, 39 वि.वि. क्रि.क्र.निवा. अधि. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है, प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुण्डा के हमराह सीआरपीएफ 231 की संयुक्त पुलिस पार्टी ग्राम बैनपल्ली की ओर रवाना हुए थे।
अभियान के दौरान घेराबंदी कर ग्राम बैनपल्ली से प्रकरण के आरोपी 1. मुचाकी सन्नू पिता मंगू (सीएनएम उपाध्यक्ष) निवासी सरपंचपारा बैनपल्ली थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा एवं 2. मुचाकी हुर्रा पिता हुंगा (मिलिषिया कमाण्ड इन चीफ) बैनपल्ली थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा को गिरफतार किया गया, आरोपियों ने पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर मुचाकी सन्नू पिता मंगू कब्जे से काला नीला पिट्ठु जिसके अन्दर 2 नग बीजीएल सेल मिला एवं मुचाकी हुर्रा पिता हुंगा के कब्जे से 2 नग जिलेटिन रॉड व 1.5 मीटर कॉडेक्स वायर बरामद किया गया।
गिरफ्तार नक्सली मुचाकी हुर्रा थाना जगरगुण्डा के 2 अन्य अपराध, ग्राम गोंदपल्ली के ग्रामीण की हत्या, जिसमें अपराध क्रमांक 24/2024 धारा 190,191(1) 140, 103(1) बीएनएस 25 आर्म्स एक्ट दर्ज है, एवं सड़क निर्माण के दौरान आईईडी विस्फोट कर जेसीबी वाहन चालक को घायल करने की घटना जिसमें अपराध 13/24 धारा 3, 5, वि.प.अधि. दर्ज है में भी संलिप्त है। दोनो आरापियों के विरूद्ध थाना जगरगुण्डा में कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया प्रकरण के शेष एंव फरार नक्सल आरोपिया की पतासाजी जारी है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

