खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। जिले के रश्मि देवी पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारी पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी अनिकेत मेश्राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को ऐसा सबक सिखाने की ठानी, जिसे देखकर पूरे शहर में सनसनी फैल गई। हाथों में हथकड़ी, चेहरे पर शिकन और पुलिस के घेरे में चलता यह अपराधी जब मुख्य मार्ग पर जुलूस के रूप में निकला तो सड़क किनारे खड़ी भीड़ ने सख्त कार्रवाई की यह तस्वीर देखी और कानून के इस नए तेवर की सराहना की।
रश्मि देवी फ्यूल पंप के एक कर्मचारी पर यह हमला उस वक्त हुआ था, जब वह अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त था। अचानक हुए इस हमले से न केवल पेट्रोल पंप कर्मी बल्कि वहां मौजूद ग्राहक और आसपास के लोग भी सकते में आ गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस बार पुलिस ने सिर्फ गिरफ्तारी तक मामला सीमित नहीं रखा, बल्कि अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए अनिकेत मेश्राम को हथकड़ी लगाकर शहर के मुख्य मार्ग से पैदल घुमाया।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान लोग सड़कों पर जमा हो गए और पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को करीब से देखने लगे। शहर में इस तरह किसी अपराधी को सार्वजनिक रूप से हथकड़ी में घुमाया गया, जिससे आम जनता में यह संदेश गया कि अब अपराधियों की खैर नहीं है। लोग अपने मोबाइल फोन से इस नजारे को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा करने लगे और कुछ ही देर में यह वीडियो शहरभर में चर्चा का विषय बन गया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

