खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर में दिन दहाड़े किसान से 1 लाख रुपए की लूट हुई है। आरोपियों ने किसान पर मोमोज की तीखी चटनी फेंककर लूट को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
घटना नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक 11 की है, जहां पीड़ित 70 वर्षीय किसान मोहन सिंह मरावी बैंक से पैसा निकालकर अपने घर जा रहा था। घर के भीतर जैसे ही किसान पैसे रखने पहुंचा, उस पर लुटेरों ने मोमोज की तीखी चटनी फेंक दी। किसान के असहज होते ही लुटेरे नगदी छिनकर फरार हो गए।
लोगों में दहशत पैदा करने वाले इस वारदात की जानकारी मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वाड्रफनगर चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
Trending
- शिक्षा मंत्री की बैठक के बाद TET को लेकर शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, विभागीय परीक्षा कराने पर सरकार की सहमति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- तेंदूपत्ता के 46 लॉट की बिक्री के लिए 18 खरीदार नियुक्त, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिए पारदर्शिता के निर्देश
- जातिगत जनगणना पर संतोष पांडे का राहुल गांधी पर हमला, बोले- पहले बताएं किस जाति से हैं
- अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला: विक्रांत भूरिया को MP में पहचान बनाने की दी नसीहत, बोले- कांग्रेस का मतिभ्रम ही उसके विनाश का कारण
- रायपुर एयरपोर्ट पर निजीकरण की तैयारी, 50 साल की PPP कंसेशन पर जाएगा संचालन
- त्योहारी सीजन से पहले महंगाई की मार, शक्कर-गुड़ से लेकर व्रत की सामग्री तक बढ़े दाम
- छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से सभी बिजली कनेक्शनों की eKYC, आधार से होगा सत्यापन; नाम में अंतर तो पहले कराना होगा सुधार

