खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में लगातार हो रहे मुठभेड़ से नक्सली बौखलाए हुए हैं। वे लगातार जवानों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में नक्सलियाें ने सुरक्षाबलाें काे नुकसान पंहुचाने के लिए चेरपाल-पालनार में 45 किलो का आईईडी लगाया था, जिसे जवानों ने बरामद कर सुरक्षित तरीके से माैके पर ही विष्फाेट कर निष्क्रिय कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले में सीआरपीएफ 222 वाहिनी के जवान पालनार कैंप से सर्चिंग अभियान पर निकले थे। अभियान से वापसी के दौरान 2 किमी की दूरी पर चेरपाल-पालनार मार्ग से 45 किलो आईईडी का कमांड स्वीच सिस्टम लगभग 150 मीटर की दूरी पर था। जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से बीडीएस बीजापुर और केरिपु 222 वाहिनी की टीम ने 45 किलो का आईईडी बरामद कर निष्क्रिय कर दिया। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़ी साजिश रची थी, जिसे जवानाें ने सर्तकता एवं सूझबूझ से नक्सलियाें के नापाक इरादाें काे विफल कर दिया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

