खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के फरसपाल निवासी युवक ने अपने ही गांव की एक नाबालिक को अपने प्रेम जाल में फसाते हुए उसे लेकर फरार हो गया। पिता के रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी जय किशोर कश्यप को बीजापुर से बरामद किया, वहीं नाबालिक ने अपने साथ हुए अनाचार के बारे मे बताया, पुलिस ने आरोपी जय किशोर कश्यप को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज बुधवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. बर्मन ने बताया कि 13 मार्च को पीड़िता के पिता द्वारा उसके नाबालिग पुत्री के गुमशुदा होने की जानकारी थाना में ओते हुए पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बीजापुर से बरामद किया गया।
पीड़िता ने बताया कि प्रेम संबंध के बहाने जय किशोर कश्यप उम्र 21 वर्ष निवासी बड़ेसुरोखी सियानार द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर जबरदस्ती अनाचार किया, पुलिस ने आरोपी जय किशोर कश्यप के खिलाफ थाना फरसपाल में धारा 137(2),64 बीएनएस 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

