खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी के मंगलम भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में विधानसभा क्षेत्र के अपने परिवारजनों के साथ जमकर खुशियों की होली खेली। इस अवसर पर उन्होंने एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाए दी।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का तमाम पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में समर्थक मंगलम भवन पहुंचे थे, जिन्होंने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। इस बीच बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं सहित जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने छत्तीसगढ़ी गीत मुख मुरली बजाए गाया। साथ ही गाने की धुन और नगाड़े की थाप पर जमकर थिरकते हुए नजर आए।
उप मुख्यमंत्री साव ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में आप सभी समारोह में पधारे हैं, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। रंगों का त्योहार होली मनाने मेरे परिजन इकट्ठा हुए हैं। परिवार में जैसे त्योहार मनाते हैं, वैसे ही यह लोरमी परिवार का होली मिलन समारोह है। मैं भी आपके परिवार का सदस्य हूं। इस खास मौके पर लोगों ने छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद भी लिया। यह भाईचारा, प्रेम, सौहार्द और खुशियों का त्योहार है।
गरिमा दिवाकर के गानों पर थिरके क्षेत्रवासी
डिप्टी सीएम साव ने कहा कि आप सभी का पूरा जीवन इसी तरह रंगों से भरा हो, खुशियों से भरा हो, आप सबके परिवार में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं और हम सब मिलकर लोरमी क्षेत्र को विकास की दिशा में तेज गति से आगे लेकर जाएं, यहीं कामना है। इस होली मिलन समारोह में लोक गायिका गरिमा दिवाकर एवं उनकी टीम ने मुख मुरली बजाए, छोटे से श्याम कन्हैया जैसे कई फाग गीत प्रस्तुत कर सांस्कृतिक धरोहर की याद दिलाई। वहीं फाग गीत सुनकर झूमे और रंग गुलाल उड़ाए।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

