खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू (घर वापस आइए) के तहत दंतेवाड़ा पुलिस और सीआरपीएफ ने भटके युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार तथा नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाके में लगातार खाेले जा रहे सुरक्षा कैंप से बढ़ते दबाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 14 लाख के इनामी नक्सली 6 नक्सलियों 1. शांति मंडावी पूर्वी बस्तर डिवीजन के कंपनी नंबर 6 की सदस्य, इनामी 8 लाख, 2. सुखराम उर्फ बादल उत्तर सब-जोनल सदस्य, इनामी 3 लाख, 3. प्रकाश उर्फ चिन्ना बैयमपल्ली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, इनामी 2 लाख, 4. मुकेश उर्फ कमलू सुंडाम – बैयमपल्ली आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष, 5. मुचाकी सन्नी बुरगुम आरपीसी केएएमएस, एवं 6. जोगा मुड़ाम परलागट्टा संघम सदस्य ने डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है।
सरकार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार की आर्थिक सहायता, स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग और कृषि भूमि जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, ताकि वे समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक दंतेवाड़ा जिले में 221 इनामी सहित कुल 912 नक्सलीआत्मसमर्पण कर चुके हैं।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

