खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में 1 रुपए की कमी होगी। यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। इसकी अधिसूचना का राजपत्र में प्रकाशन हो गया है। राज्य सरकार अभी तक पेट्रोल-डीजल पर 24 फीसदी कर के साथ 2 रुपए अतिरिक्त लेती थीं। अब राज्य सरकार 24 फीसदी कर के साथ 1 रुपए ही अतिरिक्त लेगी।
दरअसल, विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का मुख्य बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 1 रुपए की कमी करने की घोषणा की थी। वित्त मंत्री की घोषणा के परिपालन में वाणिज्यिक कर विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कही थी ये बात
अपने दूसरे पूर्ण बजट को पेश करते हुए तमाम घोषणाओं के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल की कीमतों को 1 रुपये तक घटाने का फैसला किया है। नई कीमते आगामी अप्रैल माह से लागू होंगी। पेट्रोल पर बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मेरा मानना है कि इस बार जिस तरह से बजट पेश किया गया है, उससे काम तेजी से पूरा होगा। इस बार पेट्रोल की कीमत कम की गई है। कुछ टैक्स भी कम किए गए हैं। यह बजट बस्तर में नक्सलवाद खत्म करने में बहुत असरदार साबित होने वाला है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

