खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के ज़िला दंतेवाड़ा और बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत थाना गीदम के ग्राम गिरसापारा, नेलगोड़ा, बोड़गा तथा इकेली के सरहदी क्षेत्र में नक्सल कैडरों की उपस्थिति के आसुचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर दंतेवाड़ा डीआरजी एवं बस्तर फाईटर की टीम अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान आज मंगलवार सुबह 8 बजे से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान मौके से 3 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए।
प्रारंभिक तौर पर एकनक्सली की पहचान 25 लाख का ईनामी दंडकारण्य स्पेशल जाेनल कमेटी का सदस्य सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली निवासी वारंगल जिला तेलंगाना के रूप में हुई है। अन्य दो मारे गये नक्सलियों की पहचान की कार्यवाही की जा रही है। मारे गये नक्सलियाें के शव के साथ मुठभेड़ स्थल से इंसास राइफल, 303 राइफल,12 बोर राइफल और अन्य विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं मौके से बरामद किया गया है।
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने तीन नक्सलियाें के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया गया कि डीआरजी/ /एसटीएफ/ बस्तर फाईटर / काेबरा /सीआरपीएफ / बीएसएफ / आईटीबीपी /सीएफ वंएअन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2025 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित नक्सली संगठन के विरूद्ध अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 83 दिनों में 100 से अधिक हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किये गये है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

