खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में 2 आराेपियाें अनीश ठाकुर एवं दीपक ठाकुर को गिरफ्तार किया है। मामले में एक युवक ने एक नाबालिग से दोस्ती कर उसे प्यार के जाल में फंसाया। फिर बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ओडिशा ले गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने अपह्रित नाबालिग काे ओडिशा से बरामद कर लिया है। आरोपी अनीश ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी जैतगिरी ने पूछताछ में बताया कि वह नाबालिग को शादी के लिए भगाकर ले गया था। पुलिस ने कुछ साक्ष्य जुटाए तो पता चला कि नाबालिग को आरोपी के साथ भगाने में दीपक ठाकुर उम्र 33 वर्ष का भी हाथ था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आज मंगलवार काे कार्यवाही के उपरांत दाेनाे काे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2025 को नाबालिग के परिजन परपा थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी घर से बाहर किसी काम से गई हुई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी। उन्हें शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे गुमराह कर अपने साथ ले गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर नाबालिग की पतासाजी के दाैरान नाबालिग के फोन कॉल्स की हिस्ट्री खंगाली गई। साथ ही उसके करीबियों के यहां भी पता लगाया गया। पुलिस को पता चला कि एक युवक उसे ओडिशा की तरफ लेकर गया है। वहीं पुलिस ने साइबर सेल की मदद से फोन को ट्रेस करवाया। इसके बाद पुलिस को इनपुट मिला कि वह ओडिशा के नवरंगपुर जिले में है। जिसके बाद परपा से एक टीम को ओडिशा के नवरंगपुर भेजा गया था। पुलिस ने वहां एक घर से नाबालिग को बरामद किया। साथ ही एक युवक अनीश ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी जैतगिरी काे गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह नाबालिग को शादी के लिए भगाकर ले गया था। पुलिस ने कुछ साक्ष्य जुटाए तो पता चला कि नाबालिग को आरोपी के साथ भगाने में दीपक ठाकुर उम्र 33 वर्ष नाम के युवक का भी हाथ था। जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

