खबर वर्ल्ड न्यूज-लेखराज चक्रधारी-दुर्ग। पूरा मामला दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक का है जहां ग्राम औसर में वेंकटेश्वर मिथलेश नाम का युवक जो12 वी की पढ़ाई कर खुद को अव्वल दर्जे का डॉक्टर बात के ग्रामीणों का इलाज करने में लगा है जहां मरीज के सेहत के साथ खिलवाड़ कर उन्हें मौत के मुंह में धकेल रहा है।
जब हमारी टीम इनके क्लीनिक में पहुंची तो नजारा देखने लायक था, जहां डॉक्टर साहब ने बाकायदा एक बिस्तरीय हॉस्पिटल खोल मरीज का इलाज कर रहे थे जिसमें उन्होंने ग्लूकोस बॉटल दवाई का उपयोग कर इलाज करने में लगे थे। जो कि वह ऐसे उपचार के लिए अधिकृत नहीं है साथ ही साथ आपको बताते चले की ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों के अवैध उपचार एवं अवैध क्लिनिको के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम एक्ट जैसे कानून बनाएं है। बावजूद इसके ग्रामीण इलाकों में ऐसे झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय है जो अपने फायदे के लिए ग्रामीणों का इलाज कर जान जोखिम में डाल रहे है और अपनी जेबी भर रहे है।
डॉक्टर साहब से स्वास्थ्य संबंधित सवाल पूछे जाने पर डॉक्टर साहब का कहना हुआ कि इस क्लीनिक में एमबीबीएस डॉक्टर अली का यहां रोज आना होता है और ग्रामीणों को एमबीबीएस डॉक्टर के द्वारा उपचार दिया जाता है
बता दे कि यह क्लीनिक पूर्ण रूप से अवैध है और यह क्लीनिक किसी गली मोहल्ले के अंदर नहीं है बल्कि पाटन से आने वाला में रोड से लगा हुआ है जिस रोड से स्वास्थ्य विभाग के बड़े अफसर का आना जाना होता है। गौरतलब यह है कि स्वास्थ्य विभाग की अफसर की नजर अभी तक इस अवैध क्लीनिक पर कैसे नहीं पड़ी या फिर यह कहे की स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों के साठ-गाठ से यह क्लीनिक संचालित हो रहा है जो स्वास्थ्य विभाग के बनाए सारे नियम एवं कानून के मूह पे एक तमाचा है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

