खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में प्रेमी से मिलने गई 15 साल की छात्रा से गैंगरेप हुआ है। उसके ब्वॉयफ्रेंड और दो दोस्त बदनाम करने की धमकी देकर 5 दिन तक रेप करते रहे। अब पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दरिमा इलाके में रिश्तेदार के घर रहकर नाबालिग छात्रा पढ़ाई कर रही थी। 9 मार्च को अपने नाबालिग प्रेमी से मिलने गई थी। तब प्रेमी उसे अपनी बुआ के मकान में ले गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच प्रेमी के दो दोस्त यशवंत कुमार सिंह (22 साल) और सुरेंद्र सिंह (20 साल) पहुंच गए। नाबालिग स्टूडेंट को दोनों युवकों ने बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। छात्रा को धमकी देकर उसके प्रेमी और दोनों युवक 5 दिन तक रात में बुलाकर गैंगरेप करते रहे।
छात्रा ने डर से घटना की सूचना किसी को नहीं दी। वो प्रेमी के बुलाने पर रोज रात को घर से निकल जाती थी। दो से तीन घंटे बाद वापस चली जाती थी। छात्रा के रोज रात में गायब होने की जानकारी उसकी मां को रिश्तेदार ने दी। उन्होंने बताया कि, वो संदिग्ध रूप से गायब हो जाती है। आशंका है कि, उसे लेने लड़के आते हैं। छात्रा की मां जब किशोरी को लेने पहुंची, तो छात्रा ने पूरी आपबीती बताई। सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि, पीड़ित छात्रा की मां ने दरिमा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर दरिमा पुलिस ने मामले में नाबालिग प्रेमी, यशवंत कुमार और सुरेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 64(2)(ढ), 70(2), 71, 3(5) बीएनएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
गैंगरेप की शिकायत के बाद दरिमा पुलिस एक्टिव हुई। फिर सोमवार को नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को आज अंबिकापुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Trending
- जिला जेल मुंगेली में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा-बंधन पर्व
- ग्रामीण विकास को मिलेगी गति, 16वें वित्त आयोग एवं वीबी-जी राम जी के कार्यों के अभिसरण पर सहमति
- शिक्षा मंत्री की बैठक के बाद TET को लेकर शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, विभागीय परीक्षा कराने पर सरकार की सहमति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- तेंदूपत्ता के 46 लॉट की बिक्री के लिए 18 खरीदार नियुक्त, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिए पारदर्शिता के निर्देश
- जातिगत जनगणना पर संतोष पांडे का राहुल गांधी पर हमला, बोले- पहले बताएं किस जाति से हैं
- अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला: विक्रांत भूरिया को MP में पहचान बनाने की दी नसीहत, बोले- कांग्रेस का मतिभ्रम ही उसके विनाश का कारण
- रायपुर एयरपोर्ट पर निजीकरण की तैयारी, 50 साल की PPP कंसेशन पर जाएगा संचालन

