खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिनों में राजस्व संग्रहण को ध्यान में रखते हुए पंजीयन विभाग ने एक अहम फैसला लिया है। राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय अब शासकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे, ताकि दस्तावेजों के पंजीयन की प्रक्रिया बिना बाधा के जारी रहे। हालांकि, अवकाश के दिनों में रजिस्ट्री कराने पर लोगों को सामान्य शुल्क के अलावा अतिरिक्त चार्ज भी देना होगा। यह अतिरिक्त शुल्क डॉक्यूमेंट वैल्यू के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
इन तारीखों पर खुलेंगे पंजीयन कार्यालय
महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे:
25 मार्च 2025 – माता कर्मा जयंती
29 मार्च 2025 – मार्च माह का अंतिम शनिवार
30 मार्च 2025 – रविवार
31 मार्च 2025 – वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन
गौैरतलब है कि मार्च के अंतिम दिनों में दस्तावेजों की रजिस्ट्री के लिए बड़ी भीड़ उमड़ती है। इसलिए, इस फैसले से आम लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें अपनी जमीन-जायदाद या अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की रजिस्ट्री कराने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

