खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला स्तरीय महिला उत्पीड़न निवारण समिति के अध्यक्ष बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में पुलिस विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज साेमवार को शौर्य भवन (पुलिस कॉर्डिनेशन सेंटर) लाल बाग जगदलपुर में महिलाओं एवं बच्चों के अनैतिक व्यापार एवं उत्पीड़न की घटनाओं के रोकथाम एवं निवारण हेतु विभागों के बीच तालमेल बनाते हुए महिलाओं और बच्चों को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत सक्रिय महिलाओं, जिला प्रशासन में महिला एवं बालकों के अनैतिक व्यापार को रोकने की दिशा में कार्यों का क्रियांवन कर रहे विभागों के बीच तालमेल बनाते हुए महिलाओं और बच्चों को जागरूक करना था। इस अवसर पर आरके. मिश्र, डीडीपीओ., श्रीमती वीनू हिरवानी जिला संरक्षण अधिकारी, एवं श्रीमती गीतिका साहू, उप पुलिस अधीक्षक साइबर जगदलपुर के द्वारा जिला बस्तर के ब्लॉक स्तर की कार्यकारी समिति के महिला सदस्यों को महिलाओं से संबंधित कानून, उनके अधिकार, नवीन कानून में महिलाओं के प्रावधान, घरेलु हिंसा, महिला उत्पीड़न, महिला सुरक्षा हेतु अभिव्यक्ति एप का उपयोग एवं संचालन तथा साइबर सुरक्षा इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई ताकि महिलाओं को पुलिस विभाग तथा प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके तथा वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर मानव तस्करी जैसे अपराध की रोकथाम में सहायता प्रदान करें। कार्यक्रम में निलय, जिला परियोजना प्रबंधक एन.आर.एल.एम., जिला पंचायत जगदलपुर, तुलसीराम भारती, ए.डी.पी.ओ., जिला स्तरीय महिला उत्पीड़न निवारण समिति के सदस्य श्रीमती संतोष जैन, अधिवक्ता जगदलपुर, श्रीमती रेखा पारिया, चेतना फाउंडेशन, श्रीमती ज्योति गर्ग व अन्य माैजूद थे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

