खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. के द्वारा आज सोमवार को जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में जनदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत समस्या से संबंधित मामलों के निराकरण , विभागीय शासकीय योजनाओं में लाभ दिलाने, ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल-मोबाइल टावर की समस्या, वृद्धजन-सामाजिक पेंशन के प्रकरण, पेनकार्ड बनवाने के साथ खाता खोलकर शिक्षा ऋण दिलाने, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की मांग, पेंशन की लंबित राशि दिलाने से सम्बंधित मांगों के लिए आवेदन दी।
इस पर कलेक्टर ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन के लंबित प्रकरणों पर विभागों के अधिकारियों से चर्चा किए, उन्होंने प्रकरणों पर निराकरण के लिए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

