खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। नक्सलवाद को मार्च, 2026 तक खत्म करने के भारत सरकार एवं प्रदेश की डबल इंजन की सरकार के संकल्प को अंजाम देने के लिए राणा युद्धवीर सिंह, डी.आई.जी., सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय (भुवनेश्वर), आईटीबीपी के नेतृत्व में कोंडागांव स्थित 41वीं वाहिनी, आईटीबीपी द्वारा छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले कुतुल से लगभग 5 किमी. आगे बेड़माकोटी में एक नया कैंप स्थापित कर नक्सलवाद के खात्में कक लिए एक और कदम बढ़ाया है। बेडमाकोटी का इलाका धुर नक्सल प्रभावित है, इस क्षेत्र में नए कैंप की स्थापना को सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।
भारत सरकार के नक्सल उन्मूलन मिशन को ध्यान में रखकर अबूझमाड़ क्षेत्र में लगातार नए कैंप स्थापित कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आईटीबीपी के जवान स्थानीय जनता को भारत सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी मुहैया करवा रहे हैं। अबूझमाड़ में आईटीबीपी की लगातार उपस्थिति से नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर लगाम लगी है और क्षेत्र की जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही है। राणा युद्धवीर सिंह ने कहा कि हमें कैंप स्थापित करने के बारे में लगातार ओ.पी. यादव, आई.जी., सेंट्रल फ्रंटियर, आईटीबीपी का मार्गदर्शन मिलता रहा है। साथ ही उन्होंने सफलतापूर्वक बेड़माकोटी कैंप स्थापित करने के लिए नरेन्द्र सिंह, सेनानी एवं 41वीं वाहिनी के हिमवीरों को बधाई दी और प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर, डी.आर.जी. व छत्तीसगढ़ पुलिस की टीमों के सक्रिय सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

