खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले की पुलिस और केरिपु 168 वाहिनी ने नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाके ग्राम गोटपल्ली में सुरक्षा को मजबूत करने,एवं स्थानीय आबादी के साथ संवाद, अमन-शांति, सुरक्षा एवं विकास कार्यो को बढ़ावा देने के लिए के लिए नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प स्थापित किया गया है। गोटपल्ली नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प की स्थापना से सुरक्षा बलों को नक्सल प्रभावित कोर इलाके में अपनी पहुंच और निगरानी, स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने एवं नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए कारगर होगा।
ग्राम गोटपल्ली में नवीन कैम्प स्थापित होने से सरकार की ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के अन्तर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं को प्राथमिकता से आस-पास के पांच गांव तक पहुंचाया जाएगा एवं क्षेत्र में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का यथा संभव निराकरण किया जायेगा। क्षेत्र के ग्रामीणों में नक्सली भय से आजादी की आशा जगी है। 15 अगस्त 2024 के बाद से अब तक दक्षिण बस्तर क्षेत्र में 7 एवं पश्चिम बस्तर क्षेत्र में 3 कुल 10 नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना नक्सलियों के कोर इलाके में किया गया है।
इस दाैरान कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा, देवेन्द्र सिंह नेगी, उप पुलिस महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज बीजापुर के मार्ग-दर्शन एवं डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक बीजापुर, विक्रम सिंह, कमांडेंट 168 वी बटालियन केरिपु, अमित कुमार कमांडेंट 153वी बटालियन, सरकार राजा रमन कमांडेंट 170वी बटालियन, अमित कुमार कमांडेंट कोबरा 201, अमित कुमार कमांडेंट कोबरा 202, नरेश पवार, कमांडेंट कोबरा 205, पुष्पेन्द्र सिंह कमांडेंट कोबरा 206 अति0पुलिस अधीक्षक बीजापुर मयंक गुर्जर, डिप्टी कमांडेंट कुलदीप सिंह केरिपु ऑप्स रेंज बीजापुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आवापल्ली तिलेश्वर यादव, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू के साथ जिला बल, एसटीएफ, कोबरा एवं केरिपु बल अधिकारीगण द्वारा मौके पर उपस्थित में नवीन सुरक्षा कैम्प खोला गया है। नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापना में जिला बीजापुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर, एसटीएफ, कोबरा 202, 206 एवं केरिपु 168 वीं. वाहिनी का याेगदान रहा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

