खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के मरकनगुड़ा और मेटागुड़ा के जंगलों और पहाड़ी इलाकों में छिपाए गए नक्सली हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। इस अभियान में जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ की 2री वाहिनी, 203 कोबरा बटालियन और 131वीं सीआरपीएफ वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कैम्प दुलेड के अंतर्गत आने वाले मरकनगुड़ा जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने एक सर्चिंग ऑपरेशन के दाैरान सुरक्षा बलों को जंगल में नक्सलियों द्वारा छुपाई गई भरमार बंदूक (सिंगल बैरल) 6 नग, बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर) लाइव सेल 18 नग, एमीटर 1 नग, डेटोनेटर 6 नग, बेल्ट 1 नग, स्लिंग 1 नग, काली बेल्ट और वर्दी 1-1 नग, पिट्ठू (बैकपैक) 2 नग, पाउच 2 नग, बैटरी चार्जर 1 नग, सेमीकंडक्टर सर्किट 2 नग, बीजीएल कार्ट्रिज 9 नग, लोहे के छर्रे और सोल्डरिंग वायर, नक्सली साहित्य व दवाइयां, कोडेक्स वायर (20 सेमी) 10 नॉट और एंटीना उपकरण बरामद किया गया।
इसके अलावा, थाना चिंतागुफा अंतर्गत नवीन कैंप मेटागुड़ा के जंगल में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के आधार पर एक अन्य तलाशी अभियान चलाया गया। इस अभियान में 203 कोबरा बटालियन, 131वीं वाहिनी सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल की टीमों ने हिस्सा लिया। तलाशी अभियान के दौरान जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाई गई 3 बंदूकें, बीजीएल सेल, 12 बोर राइफल 2 नग, कंट्री मेड राइफल 1 नग, नॉटेड कॉर्डेक्स वायर 0.5 मीटर, सेफ्टी फ्यूज 08 मीटर, बीजीएल राउंड 2 नग, कंट्री मेड कारतूस 10 नग, देसी डेटोनेटर 6 नग, गन पाउडर 100 ग्राम, देसी बम 1 नग, गोला बारूद पाउच 2 नग, कॉम्बैट पिट्ठू 1 नग, आयरन एंगल 50 नग, स्टील पाइप (बीजीएल निर्माण में इस्तेमाल लंबाई 2 फीट) 1 नग, यू-टाइप आयरन एंगल 30 नग, 2 पिन इलेक्ट्रिक सॉकेट 20 नग, सिविल ड्रेस और बेडशीट 1-1 नग, नक्सली झंडा 1 नग, मिक्सर जार 1 नग और नट/बोल्ट 10 किलोग्राम (लगभग) बरामद की गई।
सुरक्षा बलों द्वारा की गई इस कार्रवाई ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। बरामद हथियारों और विस्फोटकों से यह साफ जाहिर होता है कि नक्सली किसी बड़े हमले की योजना बना रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने समय रहते इन हथियारों को जब्त कर लिया। इस पूरे अभियान में सभी जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं और सभी टीमें अपने कैंप में सुरक्षित रूप से वापस लौट चुकी हैं।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

