खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन की मिल रही लगातार शिकायत पर खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। सरगांव क्षेत्र में दबिश देकर एक हाइवा और 10 ट्रैक्टरों को जब्त किया है।
बताया जा रहा है कि विभिन्न स्थानों से सूचना प्राप्त होने पर टीम ने सरगांव क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान हाइवा-सीजी 11-बीई-3111 (चालक-विष्णु साहू), ट्रैक्टर-सीजी 11-एआर-8703 (चालक-छन्नू ध्रुव), सीजी 28-एच-9967 (चालक-सुंदर लाल ध्रुव), सीजी 28-एल-7426 (चालक-अश्वनी कौशल), सोनालिका सोल्ड (चालक-लोकेश महिलांग), सीजी 10-डी-6248 (चालक-लक्की साहू), सीजी 28-ई-3654 (चालक-रमेश साहू), सीजी 31-ए-2866 (चालक-बहोरिक निषाद), सीजी 10-बीआर-3337 (चालक-गोपाल निषाद), सीजी 28-आर-1706 (चालक-मुकेश निषाद) और सीजी 28-पी-2690 (चालक-हेमंत साहू) को अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाया गया। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर ही वाहनों को रोककर जब्त किया। सभी वाहन सरगांव थाना में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इसके साथ खनिज अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

