खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। प्रदेश भर के ग्राम पंचायतों में कार्यरत समस्त ग्राम पंचायत सचिव 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके कारण ग्राम पंचायतों का कार्य प्रभावित हो रहा है। पंचायत सचिव लंबे समय से स्थायीकरण, वेतन विसंगति सुधार, सेवा शर्तों में सुधार और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। ग्राम पंचायत सचिव संघ का आरोप है कि शासन उनकी जायज मांगों को अनसुना कर जबरदस्ती काम पर लौटने का दबाव बना रहा है। शासन के निर्देश नही मानने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी के बाद पंचायत सचिव संध के नारायणपुर इकाई ने सामूहिक ताैर पर आदेश की प्रति जलाकर यह साफ कर दिया कि वे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।वहीं दूसरी ओर शासकीयकरण की मांग काे लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे ग्राम पंचायत सचिवों ने शासन के दमनकारी आदेश के खिलाफ आज शनिवार से विरोध तेज कर दिया है।
गाैरतलब है कि पंचायत संचालनालय ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र लिखकर यह आदेश जारी किया है और पत्र में ग्राम पंचायतों के कार्यों के संपादन हेतु सचिवों की व्यवस्था और पंचायत निधि के आहरण से संबंधित निर्देश देते हुए उन्होंने सभी हड़ताली ग्राम पंचायत सचिवों को हड़ताल खत्म करने का अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र में आदेश दिया है कि हड़ताली सचिवों को 24 घंटे के भीतर हड़ताल समाप्त कर कर्तव्यों पर लौटने के लिए निर्देश जारी करें, वहीं निर्देश के पालन न करने पर हड़ताली सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। सचिव संघ ने शासन के आदेश को तानाशाही बताते हुए, हड़ताल स्थल पर पंचायत सचिवों ने एकजुट होकर शासन के निर्देश को अलोकतांत्रिक और जबरदस्ती थोपा गया फैसला बताया। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

