खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज कलेक्ट्रेट के दृष्टि सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर राजनीतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए गए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, अपर कलेक्टर श्री अनिल वाजपेयी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता गर्ग सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सर्वश्री श्री राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र वर्मा, परमेश्वर वर्मा, आदित्य सिंह राजपूत, नवीन ताम्रकार, संतोष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गोविंद वर्मा और गोपी देवांगन शामिल थे।
बैठक की शुरुआत में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने उपस्थित प्रतिनिधियों को बैठक की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए राजनीतिक दलों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित कोई सुझाव हो, तो वे उसे साझा कर सकते हैं।
बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इनमें मतदान केंद्रों की सुविधाओं में सुधार, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना, मतदाताओं की मृत्यु के बाद उनके नाम सूची से विलोपित करने की प्रक्रिया को तेज करना, वार्ड एवं अनुभागों के परिसीमन को संतुलित करने का के सुझाव दिए । इसके अलावा, “वन नेशन, वन इलेक्शन” और डिजिटल निर्वाचन जैसी संभावनाओं पर भी सुझाव आए ।
बैठक के उपरांत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मशीनों को पुनः सीलबंद किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बैठक में आपके द्वारा दिए गए सुझावों को निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और निष्पक्ष बनाने संबंधी दिए सुझाव व बातों से निर्वाचन आयोग को अवगत कराया जाएगा ।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

