खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। जिले में हेड काॅस्टेबल की पत्नी-बेटी की हत्या का कुख्यात आरोपी कुलदीप साहू इन दिनों अंबिकापुर जेल में मजे काट रहा है। दो बेगुनाह की हत्या करने के बाद भी आरोपी जेल में अय्याशी की जिन्दगी जी रहा है। दरअसल, सेंट्र्ल जेल अंबिकापुर में बंद कुख्यात आरोपी कुलदीप साहू और दीपक नेपाली के हाई सिक्योरिटी वाले बैरक में जांच के दौरान मोबाइल और गांजा मिला, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इधर, आनन-फानन में चार प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है और जांच के आदेश भी दिये गये है।
दअरलस, अंबिकापुर सेंट्र्ल जेल में बंद कुख्यात कैदी कुलदीप साहू और दुर्ग निवासी महादेव सट्टा ऐप का आरोपी दीपक नेपाली के वार्ड में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। 17 मार्च को बैरक की जांच कराई गई तो मोबाइल और गांजा मिला था।
जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो अंबिकापुर कलेक्टर विलास भोस्कर और एसपी योगेश पटेल सेंट्र्ल जेल पहुंचे और बैरक की जांच की। उच्च सुरक्षा बैरक में कड़ी निगरानी होने के बाद भी इन दो कुख्यात कैदियों तक गांजा और मोबाइल कैसे पहुंचा इसकी जाँच की जा रही है।
Trending
- जिला जेल मुंगेली में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा-बंधन पर्व
- ग्रामीण विकास को मिलेगी गति, 16वें वित्त आयोग एवं वीबी-जी राम जी के कार्यों के अभिसरण पर सहमति
- शिक्षा मंत्री की बैठक के बाद TET को लेकर शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, विभागीय परीक्षा कराने पर सरकार की सहमति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- तेंदूपत्ता के 46 लॉट की बिक्री के लिए 18 खरीदार नियुक्त, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिए पारदर्शिता के निर्देश
- जातिगत जनगणना पर संतोष पांडे का राहुल गांधी पर हमला, बोले- पहले बताएं किस जाति से हैं
- अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला: विक्रांत भूरिया को MP में पहचान बनाने की दी नसीहत, बोले- कांग्रेस का मतिभ्रम ही उसके विनाश का कारण
- रायपुर एयरपोर्ट पर निजीकरण की तैयारी, 50 साल की PPP कंसेशन पर जाएगा संचालन

