खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में कलेक्टर हरिश एस. निर्देश पर आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड निर्माण का महाअभियान का आयाेजन 24 से 27 मार्च तक किया जायेगा। इस महाअभियान में बस्तर जिला का स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत, महिला बाल विकास, राजस्व विभाग, खाद्य विभाग के सहयोग से संपूर्ण बस्तर जिले में आयुष्मान कार्ड और वय वंदना कार्ड का निर्माण कार्य किया जाएगा ।
बस्तर जिले में प्रत्येक पंचायत स्तर पर और जगदलपुर शहर के सभी 48 वार्ड में स्वास्थ्य विभाग ने टीम बनाई है, प्रत्येक वार्ड में आयुष्मान कार्ड बनाए जाएगें। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जगदलपुर के प्रभारी जिला मीडिया अधिकारी शकील खान ने बताया कि एपीएल कार्ड धारी परिवार के सभी सदस्यों को प्रतिवर्ष 50 हजार रूपए तक का चिकित्सीय लाभ दिया जाता है। इस महाभियान का मुख्य उद्देश्य वय वंदना आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया जाना है। इस कार्ड के तहत सभी भारतीय नागरिक जिनकी उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक हो, जिनके पास अपना आधार कार्ड हो ऐसे वरिष्ठ जनों को 5 लाख तक का चिकित्सकीय लाभ शासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

