ऑपरेशन अभी जारी, भारी मात्रा में हथियार बरामद- IG सुंदरराज पी.
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 30 नक्सली मारे गए हैं। आईजी पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है।
बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद अब तक 26 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। वही मुठभेड़ में बीजापुर DRG का एक जवान शहीद हो गया। कांकेर मुठभेड़ में अब तक कुल 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। दोनों ही इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है।
बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया कि गुरुवार दोपहर तक दोनों इलाकों में फायरिंग जारी थी। घटनास्थलों से कई ऑटोमैटिक हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। सुरक्षाबल अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

