खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर स्थित थुलथुली इलाके में आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से दो जवान घायल हाे गये हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है, इलाके का सर्च अभियान जारी है। मिली जानकरी के अनुसार नक्सलियों के शीर्ष कैडर के उपस्थिति की आसूचना पर नारायणपुर से डीआरजी एवं एसटीएफ की संयुक्त पार्टी बुधवार काे नक्सलियाें के काेर इलाके अबूझमाड़ में अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान आज गुरूवार सुबह 3 बजे नक्सलियों ने एक आईईडी विस्फाेट किया।
इस आईईडी विस्फाेट में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आईईडी विस्फाेट से एक जवान और एक अधिकारी के आंखों में धूल एवं मिट्टी जाने के कारण उनको उपचार के लिए तुरंत ऑपरेशन एरिया में बाहर निकाल लिया गया है। प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों की हालत बेहतर और सामान्य है। अभियान क्षेत्र में जवानाें के द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है, विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाएगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

