खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है। 16वें दिन प्रश्नकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। आंगनवाड़ी, महतारी वंदन, पालना योजना पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े घिर सकती हैं। वहीं खाद्य विभाग से संबंधित सवालों पर सदन में हंगामा होने के आसार है।
ध्यानाकर्षण काल की बात करें तो नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत करेंगे। नेता प्रतिपक्ष लोक जैव विविधता पंजी और वेटलैंड पर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। वहीं भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम ने नियम विरुद्ध वन भूमि आवंटन के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आर्कषित करेंगे।
इसके अलावा सदन में आज विनियोग विधेयक पर चर्चा शुरू होगी। चर्चा के दौरान विपक्ष हंगामा कर सकता है। सदन में 6 संशोधन विधेयक भी आज पास कराए जाएंगे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

